[wp_ad_camp_1]

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार ( 3 मई) सुबह निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे. उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी. बता दें, कि बीते कुछ महीनों से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था।
अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। इन्होंने समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।

