
आज से सभी जिलों के हेड विभाग के डाक घरों में दो पालियों में आधार पंजीकरण या अपडेट किया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों में ये सुविधा दी जाएगी। केंद्र सुबह 7.30 बजे से खुलेंगे फिर 1.30 बजे भोजनावकाश 2 बजे से पुनः काम शुरू होगा और शाम 6.30 बजे तक चलेगा। अभी तकडाकघर आधार केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग नए पंजीकरण, अपडेट या संशोधन की भीड़ लग जाती है। डाक विभाग के अनुसार प्रदेश में करीब 5 करोड़ बच्चों के आधार का पंजीकरण होना बाकी है। डाक आधार केन्द्रों पर लोग आधार पंजीकरण के लिए 10 बजे से आना शुरू हो जाते थे जिसके चलते लोगों की संख्या समय के हिसाब से ज़रूरत से ज्यादा बढ़ जाती थी। समय पूरा होने पर आधार केन्द्र बंद हो जाते थे और लंबे इंतज़ार के बाद भी लोगों का काम नहीं हो पाता था।
इस समस्या के निस्तारण के लिए राजधानी लखनऊ में बीते एक सप्ताह से 10 प्रधान डाक आधार केंद्र दो पालियों में खोले जा रहे हैं। इस योजना को शुरू करने के बाद डाक आधार केन्द्रों को भीड़ नियंत्रण करने में काफी सफलता मिली है। इस सफलता को देखते हुए इस सुविधा को पूरे प्रदेश में आज से हेड डाक आधार केन्द्रों में लागू कर दिया गया है। इतना ही नहीं ऐसे आधार केंद्र जहां तीन या उससे अधिक कर्मचारी है उन केन्द्रों में भी ये सुविधा दी जाएगी।
लखनऊ मुख्यालय के हेड पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने मीडिया को बताया की प्रदेश में अभी करोड़ों की संख्या में बच्चों के आधार बनने बाकी हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी आधार में संशोधन के लिए आते हैं जिसकी वजह से केन्द्रों पर भारी भीड़ हो जाती थी। प्रेक्टिकल के तौर पर राजधानी के 10 केन्द्रो के समय को बढ़ाया गया था। सफलता मिलने के बाद पूरे प्रदेश में मंगलवार से इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।


