विनेश फोगाट को नहीं मिला पदक

[wp_ad_camp_1]

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की पेरिस ओलंपिक फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के निर्णय के विरुद्ध अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया। पिछले सप्ताह विनेश को ओलंपिक में 50 किग्रा फाइनल से पहले 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित किया गया था। विनेश ने इसके विरुद्ध अपील दायर कर उन्हें संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की थी। इस निर्णय के मायने है कि पेरिस ओलंपिक में भारत के छह ही पदक होंगे जिसमें एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने कहा पहलवान विनेश फोगाट की यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के विरुद्ध दायर अपील पर खेल पंचाट के एकमात्र पंच के फैसले से स्तब्ध और निराश हूं। पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में साझा रजत पदक दिये जाने के विनेश के आवेदन को खारिज करने वाली 14 अगस्त के फैसले का प्रभावी हिस्सा विशेष रूप से उनके लिए और बड़े पैमाने पर खेल समुदाय के महत्वपूर्ण निहितार्थ रखता है।

[wp_ad_camp_1]

आईओए की ओर से कहा गया की 100 ग्राम की मामूली विसंगति और उससे होने वाले परिणामों का न केवल विनेश के करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा है बल्कि अस्पष्ट नियमों और उनकी व्याख्या पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दो दिनों में से दूसरे दिन इस तरह के वजन उल्लंघन के लिए एथिलीट को पूरी तरह से अयोग्य घोषित करना गहन जांच का विषय है। हमारे कानूनी प्रतिनिधियों ने एकमात्र मध्यस्त के समक्ष विनेश का पक्ष उचित रूप से रखा था। विनेश से जुड़ा मामला उन कठोर और अमानवीय नियमों को उजागर करता जो एथिलीटों विशेष रूप से महिला एथिलीटों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तनावों को ध्यान में रखने में विफल रहते हैं। आईओए विनेश के साथ पूरी द्रडता के साथ खड़ा है और आगे के कानूनी विकल्प तलाश रहा है। आईओए ये सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विनेश मामले की सुनवाई हो।

ये है यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियम

यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियम के अनुसार ओलंपिक में दो बार वजन लिया जाता है। एक बार शुरुवाती बाउट से पहले और दूसरा पदक की बाउट से पहले। अगर कोई खिलाड़ी पहली और दूसरी बार वजन करने के समय उपस्थित नहीं होता है या उसका वजन ज्यादा होता है तो उसे अयोग्य बताकर अंतिम स्थान पर रखा जाता है। उसे कोई रैंक नहीं दी जाती है। यही वजह है कि विनेश को पदक नहीं मिला।  

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.