
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी श्रीलंका दौरे को लिए गुरुवार को टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे खेलने हैं। बीसीसीआई ने इसके साथ ही टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का भी ऐलान कर दिया है।
सूर्यकुमार यादव होंगे नए टी20 कप्तान
बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारत के नए टी20 कप्तान होंगे। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20I से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। वहीं, टी20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम इंडिया के उपकप्तान की भूमिका में होंगे।
श्रीलंका दौरे के लिए टी20 टीम
श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह को बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। वहीं, ऋषभ पंत और संजू सैमसन दो विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। इनके अलावा रियान पराग, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ऑलराउंड खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में दी गई है, जिन्हें अर्शदीप सिंह और खलील अहमद का साथ मिलेगा। स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई भी टीम का हिस्सा हैं।
टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका दौरे के लिए वनडे टीम
श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत दो विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। वहीं, शिवम दुबे, रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर 3 हरफनमौला खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, ऐसे में मोहम्मद सिराज के हाथों तेज गेंदबाजी कमान होगी, जिन्हें अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और डेब्यू कर रहे हर्षित राणा का भरपूर साथ मिलेगा।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
भारत का श्रीलंका दौरा पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया इस सीरीज में 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगी। सीरीज के सभी टी20 मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई को समाप्त होगी. वहीं, वनडे मैच 2 अगस्त से कोलंबो में खेले जाएंगे।
भारत बनाम श्रीलंका टी20I शेड्यूल :-
- पहला टी20I : 27 जुलाई
- दूसरा टी20I : 28 जुलाई
- तीसरा टी20I : 30 जुलाई
भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल :-
- पहला वनडे : 2 अगस्त
- दूसरा वनडे : 4 अगस्त
- तीसरा वनडे : 7 अगस्त

