हल्दी पानी पीने के हैं जबर्दस्त फायदे

[wp_ad_camp_1]

आज आपको हम बताएंगे ऐसी साधारण ड्रिंक के बारें में जिससे आपके शरीर को बहुत सा फायदा हो सकता है। क्या अपने कभी सोचा है कि एक ग्लास हल्दी का पानी आपकी हेल्थ को कैसे बेहतर बना सकता है।

हल्दी का पानी पीने से सबसे पहला फायदा मिलता है सूजन को कम करने के लिए। आज कल के दौर के खान-पान को देखते हुए हमारे शरीर में सूजन बहुत ही कॉमन प्रॉबलम गई है। सूजन आपके जोड़ो के अंदर हो सकता है जिससे अर्थराइटिस हो सकती है। नसों के अंदर हो सकती है जिससे इनमें ब्लोकेज का खतरा बढ़ सकता है। दिल कि बीमारी पैदा हो सकती है, ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन सभी परेशानी से बचने के लिए एक साधारण उपाय है ये हल्दी का पानी।

[wp_ad_camp_1]

हल्दी का पानी आपको ज्वाइन पैन में इंजरी में दर्द को कम करने में तो फायदा करता ही है साथ ही साथ दिल की बीमारियों को भी कम करता है। हल्दी के अंदर एक कंपाउंड पाया जाता है जिसे हम बोलते हैं करक्यूमिन इसके अंदर बहुत ही जबर्दस्त पावर फूल सूजन रोधी गुड़ पाया जाता है इसी वजह से यह इन सभी बीमारियों से प्रोटेक्शन देता है।

दूसरा फायदा होता है इसकी एंटी ऑक्सीडेंट गुड की वजह से, आपको बता दें हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक एंटी ऑक्सीडेंट भी है। ये वो कंपाउंड होते है जो हमारी शरीर के अंदर जो नुकसान दायक तत्व होते हैं उनसे बचाते हैं। करक्यूमिन एक ढाल की तरह काम करता है जो हमारे कोशिकाओं की रक्षा करता है। ये हमारी त्वचा को स्वस्थ रखता है हमारी इमम्युनिटी को भी बढ़ता है। ऐसे लोग जिनकी त्वचा का रंग फीका हो गया है उम्र बढ़ाने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगीं हैं। शरीर के अंदर कमजोरी आने लगी है और उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगे है ऐसे लोगो के लिए हल्दी का पानी इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी है। हल्दी के पानी को आप साल भर पी सकते है इसको आप सुबह खाली पेट पी सकते है या रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं।

कैसे बनाएं हल्दी का पानी

हल्दी के पानी को तैयार करने के लिए एक ग्लास पानी को गर्म कीजिये और इसमें आधा से एक चम्मच हल्दी का पावडर दाल दीजिये फिर इसको अच्छे से उबाल लीजिये जब ये उबाल जाए तब इसको आप छानकर ग्लास में निकाल लें और इसमें एक चुटकी काली मिर्च का पावडर भी मिला लीजिये अब आप इस मिश्रण को सुबह खाली पेट या रात को सोते समय पी सकते हैं।   

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.