
दाल आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए.चने की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसको खाने से शरीर में कई तरह-तरह के फायदे भी देखने को मिल जाते हैं। भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स ने बताया कि चने की दाल खाने से हड्डियां मजबूत होती है। आपका शरीर एक दम फिट रहता है. कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी मददगार होता है।
चने की दाल में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। आपको अपनी डाइट में इस दाल को जरूर शामिल करना चाहिए. चने की दाल शरीर की थकावट को दूर करके आपको ताकत देने का काम करती है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द को भी कम करने का काम करती है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, बढ़ते वजन से आप अगर काफी ज्यादा परेशान हैं, तो आपको इस चने की दाल का सेवन कर लेना चाहिए। डाइट में चने की दाल को अवश्य शामिल करें। आपके वजन को कम करके आपको फिट रखने का काम भी यही करती है। चने की दाल में मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा-भरा रखती है. आपको वजन तेजी से घटता है।


