अपने उत्पादों को मिलेगी पहचान

[wp_ad_camp_1]

एक जिला एक उत्पाद और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार एक बार फिर उन्हें अपने उत्पादों को राज्य स्तर पर प्रसारित करने का अवसर करने जा रही है। एमएसएमई विकास कार्यालय कानपुर द्वारा 10 से 12 सितंबर तक प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य विभिन्न जिलों से आए कारीगरों को अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन करने का उद्देश्य विभिन्न जिलों से अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी में प्रदेश के उन्नाव सहित 25 जिलों के कारीगर भाग लेंगे।

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने बताया कि जो कारीगर जिनका प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत स्टेज 3 सत्यापन पूरा हो चुका है, और जिनके पास लाभार्थी पहचान पत्र हैं वे 7 सितंबर तक सादे कागज या ईमेल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान उन्हें अपना नाम, ट्रेड, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, उत्पाद (प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किए जाने वाले), पीएम विश्वकर्मा आईडी पंजीकरण संख्या आदि का उल्लेख करना होगा। चुने गए कारीगरों के आने-जाने और रहने का खर्च भारत सरकार के नियमानुसार वहाँ किया जाएगा। आयोजन एमएसएमई- विकास, कार्यालय 107 अधोयोगिक आस्थाई, कालपी रोड , फजल गंज, कानपुर में होगा।

[wp_ad_camp_1]

इन ड्रेड को किया जाएगा शामिल

बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त कार, लोहार, ताला बनाने वाला, सुनार, कुम्हार,मूर्ति कार, मोची, जूता कारीगर ,राजमिस्त्री, टोकरी निर्माता, गुड़िया निर्माता, नाई, माला निर्माता, धोबी, दर्जी और मछ्ली पकड़ने वाले जाल निर्माता।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.