90 साल के सफर को RBI दिखाएगी OTT प्लेटफॉर्म पर

[wp_ad_camp_1]

देश का केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अपने कामकाज और 90 साल के सफर पर पांच एपिसोड की वेब सीरीज लाने की योजना बना रहा है। आरबीआई के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वेब सीरीज बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ई-टेंडर के जरिये बोलियां आमंत्रित करने वाले आधिकारिक डॉक्यूमेंट के मुताबिक, वेब सीरीज करीब तीन घंटे की होगी। इसके एक एपिसोड की अवधि 25-30 मिनट रखने का प्रस्ताव है। भाषा की खबर के मुताबिक, इसे टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा।

वेब सीरीज का मकसद

खबर के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1935 में हुई थी और इस वर्ष अप्रैल में इसने 90 साल पूरे कर लिए। पांच-एपिसोड की यह सीरीज अर्थव्यवस्था में केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जनता की समझ बढ़ाने के लिए, अधिक जुड़ाव को बढ़ावा देने और नीतियों में विश्वास और आत्मविश्वास बनाने के लिए एक संसाधन के रूप में काम करेगी। वेब सीरीज के लिए, RBI ने इच्छुक प्रोडक्शन हाउस, टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

[wp_ad_camp_1]

केंद्रीय बैंक के विज़न और मिशन को सामने लाया जाएगा

इस वेब सीरीज का पहला मकसद एक व्यापक और आकर्षक सीरीज बनाना है जो आरबीआई के 90 साल के सफ़र के दौरान उसके कामकाज और संचालन का गहन पड़ताल प्रदान करे। डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि इस सीरीज में केंद्रीय बैंक के विज़न और मिशन को उजागर किया जाना चाहिए, इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और पहलों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए और चल रहे विकास और सहयोगों के बारे में जानकारी प्रदान की जानी चाहिए।

कम्यूनिकेशन डिवाइस के तौर पर भी काम करेगी सीरीज

आरबीआई ने कहा कि इस सीरीज का उद्देश्य जटिल वित्तीय अवधारणाओं को व्यापक दर्शकों के लिए सुलभ और रोचक बनाना है, जिससे वित्तीय साक्षरता में योगदान मिलेगा। साथ ही यह सीरीज केंद्रीय बैंक के लिए एक मूल्यवान कम्यूनिकेशन डिवाइस के तौर पर भी काम करेगी, जो इसकी नीति घोषणाओं और रणनीतिक संदेशों का समर्थन करते हुए अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अधिक से अधिक सार्वजनिक जुड़ाव और समझ को बढ़ावा देगी।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.