
जिला बेसिक शिक्षा के अंतर्गत जिला उन्नाव में संचालित 2709 विध्यालयों में 25 ऐसे हैं जहां की इस गर्मी में भी बच्चे बिना बत्ती पंखे के रहे हैं। बीएसए के इन विध्यालयों में अभी तक विध्युतीकरण नहीं हो सका है। इन सभी विध्यालयों में मौजूदा समय कल विध्यार्थी पंजीकरण 4047 है। इसके अलावा 40 शैक्षिक स्टाफ 20 रसोइया इत्यादि भी हैं। जिनके लिए बिना बिजली इस बार की गर्मी भी मुसीबत भरी रही।
बेसिक शिक्षा विभाग में 50 विध्यालय नगर क्षेत्र के अंतर्गत हैं। जब की 2659 विध्यालय ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जहां मुख्य मार्ग के किनारे स्थापित विध्यालयों में तो आसानी से विध्युतीकरण कार्य हो चुका है लेकिन जो स्कूल अंदर गाँव में अथवा पहले से लगे ट्रांसफार्मर व खंभों से तय दूरी से अधिक हैं वहां विध्युतीकरण किया जाना आसान नहीं है। हालांकि शासन विधयुतविहीन स्कूलों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट जारी कर अप्रेल 2024-25 में खर्च की जा चुकी धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र भी बीएसए से मांग चुका है। इस बीच जिले में अभी भी 25 विध्यालय ऐसे पाये जा रहे है जहां बिजली अभी तक नहीं पहुंची है। बीएसए संगीता सिंह का दावा है कि उन्होने बिजली विभाग से इस्टिमेट तैयार करवाकर बजट भी मुहैया करवाए जाने कि तैयारी कर ली है।
बताया कि इन स्कूलों में विध्युतीकरण इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि यह विध्यालय बिजली के लिए दूरी के तय मानक से अधिक दूर थे। जिसके लिए विभाग को कहीं अतिरिक्त रूप से एक दो खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने कि नौबत बनी।


