जल्द ही ग्राहकों को मिलेगा BSNL का हाईस्पीड 5G नेटवर्क

[wp_ad_camp_1]

जियो और एयरटेल की 5जी सेवा के बाद यूजर्स बीएसएनल की 5जी सेवा का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आपको बता दें बहुत जल्द आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद BSNL 5G की टेस्टिंग की है और इसमें कंपनी कामयाब हो गई है।

इसके लिए सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) पहुंचे और 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वीडियो कॉल की। केंद्रीय मंत्री ने खुद 5G नेटवर्क की क्षमता का परीक्षण किया। 

[wp_ad_camp_1]

इस टेस्ट के बाद ये साफ हो गया कि अब वो दिन दूर नहीं जब BSNL 5G नेटवर्क लोगों के पास होगा। कहा जा सकता है कि ये भारत के टेलीकॉम सेक्टर में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही अन्य कंपनियों के लिए ये थोडी चिंता का विषय भी बन सकता है। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेंटर पर पहुंचकर टेक एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों से इस पर बात की और कहा कि हमें फास्ट 5जी इंटरनेट उपलब्ध करवाने पर काम करना चाहिए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर शेयर किया वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसको लेकर अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो BSNL 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सिंधिया ने  वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि आज BSNL 5G इनेबल फोन पर वीडियो कॉल ट्राई किया गया और उन्होंने अपने पोस्ट में BSNL  इंडिया को भी टैग किया। 

700MHz स्पैक्ट्रम पर 5G सर्विस का किया जा रहा ट्रायल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने BSNL 5G के लिए 700MHz, 2200MHz, 3300MHz और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड आवंटित किया है। फिलहाल BSNL 700MHz स्पैक्ट्रम बैंड पर 5G सर्विस का ट्रायल कर रहा है। 

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.