खुशखबरी : अब जल्द ही मेट्रो से ले सकेंगे पुराने लखनऊ का आनंद

[wp_ad_camp_1]
लखनऊ मेट्रो

लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कोरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) के डीपीआर की मंजूरी की एक बाधा खत्म हो गई है। पिछले करीब सात साल से इस कॉरिडोर पर काम शुरू ही नहीं हो पाया, क्योंकि डीपीआर को मंजूरी ही नहीं मिली। अब कुछ कदम आगे बढ़े हैं तो आने वाले दिनों में इस कॉरिडोर पर मेट्रो का काम शुरू होने की संभावना जाग गई है।

इस रूट पर मेट्रो के संचालन से शहर की बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना को बीती 9 जुलाई को दिल्ली में हुई नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार की तरफ से इस परियोजना को इसी साल मार्च माह में अनुमोदन मिल चुका है। अपर सचिव, औद्योगिक नीति संवर्धन विभाग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की अध्यक्षता मे दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन मे एनपीजी की बैठक हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री गति शक्ति (PMG) नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के यूटिलिटी (वाटर पाइप लाइन, ट्रांसमिशन लाइन, सीवर लाइन), रेलवे लाइन, पुरातत्व विभाग से संबंधित इमारत या स्मारक, बस स्टैन्ड, मल्टी मॉडल कानेक्टिविटी पर चर्चा की गई, जिसमें ईस्ट वेस्ट कोरिडोर मेट्रो निर्माण के लिए किसी भी प्रकार की बाधा नहीं पाई गई।

चारबाग से वसंत कुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल मार्ग लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी, जिसमें एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर, जबकि भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर में कुल स्टेशनों की संख्या 12 होगी, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस प्रस्तावित कॉरिडोर के पूरा होने का अनुमानित समय 5 साल लगेगा और इसकी अनुमानित लागत 5081 करोड़ रुपए हैं। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में 12 मेट्रो स्टेशन होंगे। ये कॉरिडोर मौजूदा नार्थ साउथ कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा।

[wp_ad_camp_1]

अमीनाबाद, चौक जैसे इलाकों से मिलेगी कनेक्टिविटी

‘चारबाग से वसंत कुंज’ तक लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पुराने लखनऊ के प्रमुख स्थानों जैसे अमीनाबाद, चौक आदि को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह अपने मार्ग के साथ अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को भी जोड़ेगा और लखनऊ के लोगों को सुविधा प्रदान करेगा।

प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर से जुड़ेंगे ये स्टेशन

1. चारबाग (भूमिगत)
2. गौतम बुद्ध नगर (भूमिगत)
3. अमीनाबाद (भूमिगत)
4. पांडेयगंज (भूमिगत)
5. सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत)
6. मेडिकल चौराहा (भूमिगत)
7. चौक (भूमिगत)
8. ठाकुरगंज (एलिवेटेड)
9. बालागंज (एलिवेटेड)
10. सरफराजगंज (एलिवेटेड)
11. मूसाबाग (एलिवेटेड)
12. वसंत कुंज (एलिवेटेड)

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.