गौर से देखिये 10 श्रद्धालुओं के कातिल को, सूचना पर मिलेंगे 20 लाख

[wp_ad_camp_1]

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं के बस पर हमला करने वाला आतंकी कैसा दिखता है? इसे लेकर पुलिस ने एक दहशतगर्द का स्केच जारी किया है। साथ ही आतंकी के बारे में सूचना देने वाले लोगों को 20 लाख रुपये इनाम भी मिलेगा। रियासी आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग जख्मी हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के आधार पर आतंकी का स्केच तैयार किया गया है। सभी जगहों पर आतंकी का स्केच भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर लोग आतंकी के बारे में सूचना दे सकते हैं। जो गुनहगार के बारे में जानकारी देगा, उसे 20 लाख रुपये इनाम मिलेगा।

इन नंबरों पर फोन कर दें सूचना

पुलिस ने आतंकियों के बारे में सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। ये हैं नंबर- एसएसपी रियासी- 9205571332, एएसपी रियासी- 9419113159, डीवाईएसपी मुख्यालय रियासी- 9419133499, एसएचओ पौनी- 7051003214, एसएचओ रानसू- 7051003213, पीसीआर रियासी- 9622856295

[wp_ad_camp_1]

आतंकियों की तलाश में जुटीं 11 टीमें 

सुरक्षाबलों की ओर से श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। इसे लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों की 11 टीमें इस कार्य में जुटी हैं। एनआईए ने भी घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही ड्रोन के जरिए भी घने जंगल में आतंकी ढूंढे जा रहे हैं।

जानें क्या है पूरा मामला?

श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार को शिव खोरी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा जा रही थी। रियासी जिले के पोनी इलाके में आतंकियों ने अचानक से बस पर फायरिंग कर दी। एक आतंकी ने आगे से ड्राइवर के सिर पर गोली मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हमले में घायल लोगों ने बताया कि कुछ आतंकी आसपास के भी गोली चला रहे थे। 15-20 मिनट तक गोलीबारी होती रही है।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.