
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे में वैकेंसी करने की चाहत हैं तो अभी आपके पास अच्छी अपॉर्चुनिटी है। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो इस वैकेंसी के लिए आवेदन का मौका हाथ से न जाने दें। आईआईटीएम में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों के लिए भर्तियां निकली हैं।
आईआईटीएम के इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट tropmet.res.in पर जाकर जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छक युवाओं के पास 18 जून 2024 तक का समय है।
इतने पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
आईआईटीएम की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक आईआईटीएम में कुल 65 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर- 1 पद
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट- 2 पद
रिसर्च एसोसिएट (डीप ओशन मिशन)- 2 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट -III- 4 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I- 4 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II- 8 पद
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-II- 11 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I- 33 पद
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आईआईटीएम की इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इस वैकेंसी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
निर्धारित आयु सीमा
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 साल निर्धारित की गई है।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट पदों के लिए 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I, प्रोजेक्ट एसोसिएट I, प्रोजेक्ट एसोसिएट II और रिसर्च एसोसिएट (डीप ओशन मिशन) के लिए एज लिमिट 35 साल है।


