
लिवर शरीर का एक अहम हिस्सा है। हालांकि इसकी अहमियत तब तक समझ नहीं आती है जब तक यह डैमेज नहीं हो जाता है। लिवर बॉडी में लगभग 500 से ज्यादा काम करता है। इसमें टॉक्सिन को फिल्टर करने से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और प्रोटीन बनाने की जिम्मेदारी भी शामिल है।
लेकिन लगातार खराब खानपान और बीमारी के कारण दवाईयों का हैवी डोज से लिवर डैमेज होने लगता है। हालांकि लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षणों को पहचानना मुश्किल हो सकता है। लेकिन खराब लिवर के कारण शरीर में कुछ बदलाव होने लगते हैं जिससे इस कंडीशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
थकान
अत्यधिक थकान, जो सामान्य आराम के बाद भी दूर नहीं होती, लीवर डैमेज का एक संकेत हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डैमेज लिवर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए पर्याप्त प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का निर्माण नहीं कर पाता।
भूख कम लगना
भले ही आप स्वस्थ भोजन कर रहे हों, फिर भी भूख कम लगना या वजन घटना लीवर की समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डैमेज लिवर भोजन से पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता है।
पेट में दर्द
पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द या तकलीफ महसूस होना लीवर डैमेज का संकेत हो सकता है। यह दर्द तेज या सुस्त हो सकता है और कभी-कभी कंधे के ब्लेड तक फैल सकता है।
त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
यदि आपकी त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ने लगे तो यह लीवर डैमेज का एक प्रमुख लक्षण है। ऐसा तब होता है जब रक्त में बिलीरुबिन नामक पदार्थ का स्तर बढ़ जाता है.


